Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सेवानिवृत उपनिरीक्षक को झांसे में लेकर जालसाजों ने खाते से उड़ाए रूपये मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कोतवाली इलाके में रहने वाले एक सेवानिवृत उपनिरीक्षक को झांसे में लेकर जालसाजों ने खाते से रूपये पार कर हडप लिए। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि मूल रूप से ग्राम गुडियापर पोस्ट रधौली थाना गढ़ी मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ निवासी सन्तोष कुमार मिश्र पुत्र स्व  जमुना प्रसाद मिश्र के अनुसार वह सेवानिवृत उपनिरीक्षक है और आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित ओमनगर लखनऊ में थाना आलमबाग में रह कर अपनी नौकरी कर रहे थे। आरोप है कि बीते 7 जनवरी को वह निजी कार्यवश हाल पते पर आया था। उस दौरान उसके मोबाइल फोन पर लगभग 13.10 पर से एक काल आया तथा उसने बताया कि वह ट्रेजरी आफिस से बोल रहा है और उनका पेन्सन बनना है जिसके चलते वह उन्हें वट्सऐप पर एक फाइल भेज रहा है । जिसे वह डाउन लोड कर ले फिर आगे की कार्रवाई कर रहा हूँ। वही पीड़ित का कहना था उक्त व्यक्ति ने उनसे लगातार काल पर बात कर रहा था जैसे ही उन्होंने फाइल अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया तो थोडी देर बाद उनके स्टेट बैंक आप इण्डिया के खाता से 158426.53 रुपये कट गये। इसके कुछ देर बाद उनके एटीएम खाते से 20,000 रुपये निकल गये। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने आनलाइन नम्बर पर शिकायत करने के साथ स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित उपनिरीक्षक की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |