मिर्जापुर: तहसील बनी जंग का अखाड़ापं.ओंकारनाथ उपाध्याय की 109वीं जयंती मनाई गई
January 02, 2026
चुनार/मिर्जापुर। कमला नेहरू कन्या इंटर कॉलेज शिवशंकरीधाम में गुरुवार को पंडित ओंकारनाथ उपाध्याय जी की 109वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की तथा विधिवत हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती पल्लवी तिवारी ने पंडित ओंकारनाथ उपाध्याय के समाज में दिए गए उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। शिक्षिकाएँ ममता मौर्या,मंजुलता एवं कुसुम द्वारा सरस्वती वंदना एवं मंत्रोच्चार किया गया। अनुशासन व्यवस्था का दायित्व गीता विश्वकर्मा एवं वीरांगना सिंह द्वारा निभाया गया। साज-सज्जा की व्यवस्था आरती सिंह, मौसमी निधि एवं सीमा द्वारा की गई,जबकि जलपान व्यवस्था हरिवंश सिंह एवं राजेश द्वारा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन नीलू मैम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह उपस्थिति रहे।
