नगर वाशियो को लगा झटका नेताओ ने किया हवा हवाई बात हाइबे निकलने से टाइस, सँगमरमर अवैध कब्जा जमें लोगो को भी लगा झटका।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शीतला मंदिर चौक पर नगर के बीचों बीच गुजरने वाली स्टेट हाइवे का व्यापारियों व नगरवासियों के समर्थन में विरोध कर आक्रोश जताया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा नगरवासियों व व्यापारियों के भरोसे के कत्ल का भी आरोप लगाया साथ ही घंटा-शंख बजाकर व्यापारियों को भी जागरूक किया। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव, नगर पालिका चुनाव में व्यापारियों से वादा, भी किया गया था कि स्टेट हाइवे नहीं बनेगा वोट लिया गया लेकिन व्यापारीयो के भरोसे का कत्ल किया गया और उनके पीठ में खंजर चलाने का काम किया गया प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र में एक छोटा सा नगर बना है अगर स्टेट हाइवे चौड़ीकरण किया गया तो व्यापार और व्यापारी दोनों खत्म हो जाएंगे सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार विनाश करके भी विकास नहीं कर पा रही है हम सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व्यापारी के साथ खड़े रहेंगे, व्यसाई आशीष केसरी राजू गुप्ता मोदन वाल ने कहा कि स्टेट हाइवे से जो वर्षों से रोजी रोजगार लोग कर रहे हैं उनका पूरा मकान टूट सकता है जिससे लोग सड़क पर आ सकते हैं व्यापार चौपट हो जाएंगे। अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक, एक कार्यकर्ता व्यापारी भाइयों के साथ खड़ा मिलेगा। इस मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, जुनैद अंसारी, रोहन पटेल मौजूद रहे,
