Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: "न्यू सवेरा होटल" के कमरे में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का शव फाँसी के फंदे पर लटकता मिला सोसाइट नोट बरामद।

सूत्रों की माने तो मृतक ने बैंक से काफी लोन ले रखा था जिसकी कटौती उसके सैलरी से करीब 70% कर ली जाती थी सोसाइट नोट मिलने के बाद जाँच गम्भीर हो चुका है।


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन स्थित न्यू सवेरा होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है।असिस्टेंट मैनेजर का शव मृतक की पहचान 33 वर्षीय अब्बास अहमद जैदी के रूप में हुई है, जिनकी इसी महीने 28 दिसंबर को शादी तय थी। बैंकिंग कार्य से सोनभद्र आए अब्बास अहमद होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, वहीं देर रात उनका शव मिलने से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों की माने तो मृतक ने बैंक से काफी लोन ले रखा था जिसकी कटौती उसके सैलरी से करीब 70% कर ली जाती थी जिसके तनाव में आकर वह कदम उठाया है। वही इस मामले को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि मृतक की दाल मंडी में दो दुकान थी जिसको बेचकर लोन चुकाने की बात कही जा रही थी, फिर हाल इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है । पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें किसी लोन का जिक्र होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।यह मामला सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविल लाइन रोड के न्यू सवेरा होटल का मामला है। केनरा बैंक मंडल कार्यालय, मकबूल आलम रोड वाराणसी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात अब्बास अहमद जैदी, सोमवार को बैंक के आधिकारिक कार्य से सोनभद्र पहुंचे थे। उन्होंने परासी और रॉबर्ट्सगंज ब्रांच में बैंक से जुड़े आवश्यक कार्य निपटाए और रिकवरी एजेंट के माध्यम से होटल के कमरा नंबर 210 में ठहरे थे। मंगलवार की सुबह उनके कमरे में नाश्ता रखा गया, लेकिन इसके बाद वे बाहर नहीं निकले। शाम तक जब मंडल कार्यालय में उनकी कोई रिपोर्ट नहीं पहुंची और संपर्क भी नहीं हो पाया, तो बैंक कर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह की मौजूदगी में देर रात होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। अब्बास अहमद का शव पंखे से काले रंग के मफलर के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही सीओ सिटी रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे और होटल स्टाफ व बैंक कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें किसी लोन का उल्लेख होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ सिटी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। वहीं मामले को लेकर जानकारी देते हुए सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया की न्यू होटल सवेरा के मैनेजर द्वारा रात्रि 10: 00 बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि उनके होटल में रुके हुए अईअर अब्बास जैदी जो बनारस के केनरा बैंक में मैनेज हैं। अपने कार्य से आए हुए थे अंदर से कमरा नहीं खोल रहे हैं। इस सूचना पर अन्य बैंक कर्मियों को साथ लेकर होटल में कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो यह पाया गया कि उन्होंने पाखी से लटक करके आत्महत्या कर लिया है। उनके शव कब्जे में लेकर  को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ी गई है जिसमें हर बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |