'धुरंधर' ने रणवीर सिंह वर्सेज रणबीर कपूर कर दिया, साफ-साफ दिख रहा
December 17, 2025
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का कलेक्शन हर दिन कोई न कोई नया इतिहास रच रहा है. अब आज फिल्म को रिलीज 13 दिन हो चुके हैं और सिर्फ इतने ही दिनों में इसने अब तक रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई वाली 1000 फिल्मों की लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है.
इतना ही नहीं अब ये इस लिस्ट में भी पहले से मौजूद टॉप कमाई वाली फिल्मों के रिकॉर्ड एक-एक करके तोड़ रही है. ये गाड़ी कहां जाकर रुकेगी, ये नहीं पता लेकिन ये साफ हो गया है कि उनके सबसे बड़े कंपटीटर माने जाने वाले रणबीर कपूर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब टूटने वाला है.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन, एडवेंचर, स्पाई और थ्रिलर फिल्म को इतना पसंद किया गया कि इसने सिर्फ 12 दिनों में 411.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.
अब आज 13वें दिन 3:15 बजे तक फिल्म ने 6.87 करोड़ कमाते हुए टोटल 418.62 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.
रणवीर-रणबीर के बीच कोई क्लैश हो न हो, लेकिन उनके फैंस के बीच ऑनलाइन जंग जरूर चलती रहती है. दोनों के फैंस अपने-अपने स्टार्स को भारी दिखाने की कोशिश में रहते हैं. इसी बीच रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी ये है कि अब उनका चहेता स्टार रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्म 'एनिमल' का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है.
ऊपर लिस्ट में साफ दिख रहा है कि रणबीर कपूर की 2023 की ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' ने 502.98 करोड़ कमाए थे जिसे पार करने से 'धुरंधर' अब अगले 3 दिनों की दूरी पर है. ये 3 दिनों वाला हिसाब-किताब समझते हैं. असल में 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस इतिहास में दिखता है कि ये हर दिन 30 करोड़ के आसपास कमाती है. तो जाहिर है कि 'एनिमल' का रिकॉर्ड अब बस टूटने ही वाला है.
