Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: डीएम ने प्रा० विद्यालय तेन्दू का निरीक्षण में खुला पोल प्रधानाध्यापक प्रमिला सिंह 16 व 17 दिसम्बर को अनुपस्थित मिली स्पष्टीकरण करण जारी।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 54 में से 40 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी जिसमे जिलाधिकारी नाराजगी जाहिर किये।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज राबर्ट्सगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तेन्दू का आकस्मिक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कार्य करते पाये गये। जिलाधिकारी ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से पहाड़ा सुने और प्रसन्नता व्यक्त किये, इसके पश्चात वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिये और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अध्यापक/शिक्षामित्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 54 में से 40 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के अध्यापक को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दियें, उन्होंने कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्रा विद्यालय आये, इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाये।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली तो बच्चों द्वारा बताया गया कि आज तहरी व दूध मिला है, भोजन मीनू के अनुसार ही बनाया गया था, उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय में भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाये। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाये, उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिये। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किये, उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधानाध्यापक प्रमिला सिंह 16 व 17 दिसम्बर, 2025 को अनुपस्थित पायी गयी और उनके द्वारा विद्यालय में कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |