Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नौकरी का झांसा देकर IIT- जोधपुर के प्रोफेसर ने गेस्ट हाउस में महिला संग किया रेप! 10 साल की सजा


उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश एवं त्वरित न्यायालय द्वितीय की अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में सुनवाई की। इस मामले में कोर्ट ने IIT-जोधपुर के सहायक प्रोफेसर को दोषी करार दिया है। IIT-जोधपुर के दोषी प्रोफेसर को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह मामला जून 2019 का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विवेक विजयवर्गीय राजस्थान के कोटा का रहने वाला है। वह IIT-जोधपुर में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी विवेक विजयवर्गीय को वह साल 2000 से जानती थी। साल 2011 में पीड़िता ने विजयवर्गीय के साथ IIT-जोधपुर में लगभग तीन महीने तक साथ में काम किया था।

पीड़िता के अनुसार, 5 जून 2019 की शाम को विवेक ने उसे फोन करके बताया कि वह किसी काम से नोएडा आया हुआ है। उसे नौकरी पर चर्चा करने के लिए एक कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि विवेक ने उसे नौकरी का झांसा देकर नोएडा के एक गेस्ट हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। खिलाफ 25 सितंबर 2019 को पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एवं त्वरित न्यायालय द्वितीय की कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद सोमवार की शाम को आरोपी विजय को दोषी करार देते हुए उसे 10 साल के कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |