Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अकेले कर दिया टीम इंडिया का काम तमाम, अब ICC ने इस प्लेयर को दिया इनाम


भारत में आकर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने का साइमन हार्मर को इनाम मिला है. साइमन हार्मर वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 17 विकेट लिए थे. वो पूरी सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. आईसीसी ने उन्हें नवंबर महीने के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया है. वहीं नवंबर महीने के लिए भारत की शेफाली वर्मा महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं.

महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का सम्मान मिला है. उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में 87 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |