Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कब होगी भारत-साउथ अफ्रीका की अगली टक्कर, जानिए तारीख, समय


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमें चौथे टी20 के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुकी हैं, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला बुधवार, 17 दिसंबर को खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा. मुकाबला शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा. खास बात यह है कि यह मैच IPL 2026 मिनी ऑक्शन के ठीक एक दिन बाद खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों और फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

धर्मशाला में भारत ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराया था. भारतीय टीम इस लय को बरकरार रखते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, क्योंकि हार उन्हें सीरीज से बाहर कर देगी.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका की टीम

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी जोरजी, ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |