Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

'अनुपमा' को झटका, 'ये रिश्ता' का भी बुरा हाल


टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शकों को हर हफ्ते गुरुवार का इंतजार रहता है.इसके पीछे की वजह ये है कि गुरुवार को टीआरपी लिस्ट जारी की जाती है.फैंस के अंदर ये जानने की उत्सुकता रहती है कि कौन सा शो किस नंबर पर है. इस हफ्ते भी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह अनुपमा का बुरा हाल है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत तो बद से बत्तर हो चुकी है.चलिए जानते हैं टॉप 10 में किस सीरियल का कौन सा पोजिशन है...

अनुपमा' को पछाड़ इस बार स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी ने नंबर वन का ताज हासिल कर लिया है. इस शो को 2.0 रेटिंग के साथ फर्स्ट पोजिशन हासिल हुआ है.हाल ही में शो में 6 साल का लीप दिखाया गया है, जिसकी वजह से शो की कहानी बेहद ही मजेदार हो गई है. बेशक तुलसी और मिहिर अलग-अलग हो गए हैं, लेकिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काफी वक्त बाद जाकर अब कुछ नया देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि इस बार शो को नंबर वन का टैग हासिल हुआ है.

वहीं, इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह ही 'अनुपमा' दूसरे नंबर पर है. इस शो को 2.0 रेटिंग हासिल हुई है.पिछले हफ्ते रुपाली गांगुली के शो को पछाड़ बिग बॉस 19 ने नंबर वन का पोजिशन हासिल किया था. इस बार क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने अनुपमा को तगड़ी मात दी है.

शरद केलकर और निहारिका चौकसे के शो 'तुम से तुम तक' को बेशक ऑन एयर हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है. लेकिन, ये शो लगातार दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब साबित हो रही है. इस शो ने 1.9 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर 3 का पोजिशन हासिल किया है.'

अमनदीप सिद्धू स्टारर 'गंगा माई की बेटियां' टीआरपी लिस्ट में इस बार 1.8 रेटिंग के साथ नंबर 5 पर है.पिछले हफ्ते ये शो नंबर 8 पर था. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये शो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब साबित हो रहा है.

वहीं, लिस्ट में 1.8 रेटिंग के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. पिछले हफ्ते ये शो नंबर 7 पर था. इस बार नंबर सात पर 1.8 रेटिंग के साथ 'उड़ने की आशा-सपनों का सफर' है. ये शो पिछले हफ्ते लिस्ट में नंबर 6 पर था.'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग में पहले से सुधार हुआ है, फिर भी टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई है.

1.7 रेटिंग के साथ लिस्ट में ये शो नंबर 8 पर है, पिछले हफ्ते नंबर 10 पर था. वहीं, 1.6 रेटिंग के साथ 'उड़ने की आशा' ने नंबर नौ पर अपनी जगह बनाई है. 10 वें नंबर पर इस बार 1.6 रेटिंग के साथ 'लाफ्टर शेफ्स' है. पिछले हफ्ते ये शो नंबर 4 पर था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |