बाराबंकी । खंड विकास अधिकारी सिद्धौर पूजा सिंह गुरुवार को क्षेत्र के गौआश्रय स्थल बम्हौरालोधी, सरसा व हाजीपुर श्यामनगर गौशाला का निरीक्षण किया गया।
गोवंशों को ठंड सेबचाव के लिए बोरा और तिरपाल से टीनशेड हॉल को ढकने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने केयरटेकरों से भूसा गोदाम और टीनशेड परिसर से गोबर आदि की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा। इसी क्रम में सरसा में नए टीनशेड निर्माण और नर व मादा गौवंश को अलग-अलग रखने निर्देश दिए। अंत में उन्होंने ठंड से बचाव के लिए केयर टेकरों को गर्म कंबल वितरित किए। इस अवसर पर अवर अभियंता सोमवीर सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि सरसा रोनू सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी सिद्धौर डॉक्टर शमीम आदि थे।
.jpg)