बीसलपुरः दूसरे घर में बंधी बकरियां चोरी, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार! रात में ताला तोड़कर पांच मवेशी चुरा ले गए अज्ञात चोर
December 04, 2025
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव टेहरी में अज्ञात चोरों ने एक महिला के दूसरे घर में बंधी बकरियां चोरी कर लीं। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।टेहरी निवासी नत्थो देवी पत्नी पातीराम ने पुलिस को बताया कि उनके दूसरे घर में तीन बड़े बकरे और दो बकरियां बंधी थीं। रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सभी पांचों मवेशी चोरी कर लिए। सुबह जब वह वहां पहुंचीं तो ताला टूटा मिला और बकरेदृबकरियां गायब थीं।पीड़िता ने पुलिस से चोरों को पकड़ने और मवेशियों को बरामद कराने की मांग की है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ भी की जा रही है।
.jpg)