Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: संस्कार और संस्कृति जोड़कर नए भारत का करें निर्माण- ध्रुव कुमार त्रिपाठी


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को रणवीर इंटर कॉलेज सिंह में संस्कार युक्त शिक्षा विषय पर शैक्षिक विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक एवं नेता शिक्षक दाल-विधान परिषद उत्तर प्रदेश ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अंगूठी के माध्यम से इंटर कॉलेज कालिकन धाम के प्रधानाचार्य आरपी सिंह दिनेश कुमार सिंह राज बहादुर गौतम डॉक्टर रमाशंकर पांडे विजय कुमार मिश्रा संदीप कुमार तिवारी सहित कई शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का माला पहनकर कार्यक्रम में स्वागत किया। संगोष्ठी के माध्यम से विचार गोष्ठी में शिक्षा की नैतिकता ईमानदारी सत्य निष्ठा सद्भाव और सामाजिक धातु जैसे मूल्य को पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बनाने पर विचार किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षकों की भूमिका केवल ज्ञान देना नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करता है क्योंकि बालक का मन एक खाली घड़े के समान है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक व  जिला मंत्री जयप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पश्चात शिक्षा प्रणाली के प्रभाव में संस्कारों की कमी को समझाना और भारतीय संस्कृति व जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली को  विकसित करना है इंटर कॉलेज बड़ागांव की प्रधानाचार्य डॉक्टर सरिता सिंह ने विचार गोष्ठी में अपना विचार रखते हुए बताया कि हम शिक्षकों को आध्यात्मिक और नैतिक रूप से सशक्त होना चाहिए ताकि बच्चों को अवचेतन मन में अच्छे संस्कार डाल सके। दिनेश कुमार सिंह अपने विचार को व्यक्त करते हुए बताया माता-पिता और शिक्षकों के बीच संवाद और सहयोग से बच्चों का संस्कारों का विकास होता है क्योंकि शिक्षा की शुरुआत घर से ही होती है। डॉ अर्जुन प्रसाद पांडे ने बताया कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं जो अपराध मुक्त और समृद्ध समाज का निर्माण करते हैं इससे राष्ट्र मजबूत बनता है। इसी प्रकार संगोष्ठी में शिक्षकों द्वारा संस्कार युक्त शिक्षा पर अपने विचार संगोष्ठी के माध्यम से व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |