Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


शुकुलबाजार/अमेठी। “नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत  स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष  के नेतृत्व  में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त कल्लू पुत्र भल्लू, उम्र 35 वर्ष  निवासी निध्दा का पुरवा, मजरे मरदानपुर, थाना बाजार शुक्ल, जनपद अमेठी  को गिरफ्तार किया गया।तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से कुल 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में स्थानीय  पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 330ध्25 धारा 8ध्21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि ने बताया कि क्षेत्र में नशामुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |