Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक


गौरीगंज/अमेठी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व मेंयातायात प्रभारी उ0नि0 शोभनाथ राम मय टीम द्वारा कस्बा गौरीगंज में जनजागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों का पालन करने तथा तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी । यातायात नियमों से संबंधित पंफ्लेट व हैण्डबिल वितरित किये गये । कोहरे व धुंधा को देखते हुये सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वाहनों में आगे पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |