Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी


अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, बर्तन व सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पंप संचालकों, गेस्ट हाउस संचालकों आदि जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी की गयी । बैठक में व्यापारी बन्धुओं को “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत जागरूक करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु अपील की गई एवं व्यापारी बन्धुओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया । व्यापारी बन्धुओं को अपने प्रतिष्ठान से बड़ी धनराशि का परिवहन करते समय स्थानीय पुलिस की सहायता लेने हेतु अवगत कराया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |