Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कड़ाके की ठंड! बदला स्कूलों का समय


अमेठी। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया ळें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद अमेठी में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय तत्काल प्रभाव से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे। हालांकि ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत संचालित अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत चलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |