Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: कप्तान साहब! कानून व्यवस्था की जल रही होली, गुंडो बदमाशो की घूम रही टोली


जगदीशपुर/अमेठी। योगीराज मे जहाँ गुंडे बदमाश माफिया अपराधी खौफ जदा होकर सूबा छोडकर अपनी जान की खैर मना रहे हैं।कुछ गिरफ्तार होकर जेल की सलाखों में कैद हैं, तो वहीं पुलिस की उदासीनता के चलते क्षेत्र में गुंडो बदमाशों का तांडव चरम पर है। ऐसा लगता है कि कानून व्यवस्था चरमाकर होली जल रही हो कहीं लूट तो कहीं मर्डर कही लाठी डंडा आदि ताबडतोड हो रही अपराधिक घटनाओं से डरी सहमी जनता थर्रा रही है आला अफसर बेखबर हैं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन दिनों पूर्व मर्डर की घटी घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी गूंगेमऊ गांव निवासी मक्खन सिंह की हुई निर्मम हत्या के छत्तीस घंटे बाद शव का दाह संस्कार तब जाकर हुआ।जब ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन देकर क्षेत्राधिकारी से अपनी मांगे कुबूल करवाई तब दूसरे दिन मजबूर होकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा यह तो एक बानगी भर है। ऐसी क्षेत्र मे अन्य घटनाए भी हो चुकी हैं।जिसकी महज खानापूर्ति करके मामला रफा दफा कर दिया गया। घटना नंबर 01- 01 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे हुई मारपीट मे दर्जनो लोग घायल हो गए थे। घटना नंबर 02- 09 नवंबर को थाना क्षेत्र के लाला ईश्वरी दास गांव निवासी दिनेश कुमार जो पूरे गुलजार मऊ अतवारा मे निर्माणाधीन विद्यालय मे मजदूरी करने गया था। जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों मे उसकी मौत हो गई थी। घटना नंबर 03- 19 नवंबर की बीती रात थाना के पूरे मुराइन बाबूपुर सरैया निवासी राम सजीवन मौर्य जो दिल्ली से कमाकर वापस लौटा था शाम को घर मे ताला लगाकर नातेदारी मे निमंत्रण को चला गया था। तडके वापस आने पर ताला टूटा पडा था। सोने चांदी के जेवरात नगदी समेत लाखों का माल चोर ले जाते समय आशियाने को जलाकर खाक कर दिया।गौरतलब हो कि क्षेत्र मे ताबडतोड घट रही घटनाओं से क्षेत्रीय जनता दहशत के साए मे जीने को मजबूर है।यदि आला अफसरों ने गौर ना किया तो कानून का राज समाप्त होकर गुंडो बदमाशोंका बोलबाला चलता रहेगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |