संग्रामपुर:संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
December 18, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संग्रामपुर कल्लन देवी व विशिष्ट अतिथि भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक संग्रामपुर बीडीओ आकांक्षा सिंह की उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा की व्यवस्था में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।यह कार्यक्रम पर्यटक भवन कालिकन धाम में आयोजित हुई।इस कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व आयोजक की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी सराहना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विशिष्ट अतिथि भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षकों प्रधानों - एसएमसी अध्यक्षों और प्रधानाध्यापक के बीच बेहतर तालमेल करना है। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि आज ब्लॉक प्रमुख कल्लन देवी, भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय,खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजिक की गई। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानों स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों को सरकारी योजनाओं शिक्षा की गुणवत्ता बच्चों के सर्वांगीण विकास और समावेशी शिक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जाती है। ताकि स्कूलों को बेहतर समन्वय स्वच्छता और वंचित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सरकारी योजनाओं आर्थिक सहायता चिकित्सा आरक्षण और दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम के बारे में सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षा संघ ब्लॉक संग्रामपुर के सीडीपीओ रूपेश कुमार, अध्यक्ष डॉ नागेंद्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, रविंद्र सिंह, समस्त क्षेत्र के प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यालय को सफल बनाया।
