Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: वार्ड सभासद की मांग नगर पंचायत शीघ्र जलवाय अलाव


शाहबाद। मौहल्ला वेदान वार्ड नंबर 16 नगर पंचायत शाहबाद के सभासद सराफात हुसैन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उनके वार्ड में अलावना जलाने की शिकायत करते हुए शीघ्र अलाउड जलवाने की मांग की है। शराफत हुसैन का कहना है कि वह सभासद के अलावा शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। हर साल सर्दी के मौसम में नगर पंचायत शाहबाद के द्वारा हमारे वार्ड नंबर 16 में 2 से 3 स्थानो पर अलाव जलाये जाते थे मगर इस वर्ष सर्दी के मौसम में नगर पंचायत शाहबाद के द्वारा अलाव नहीं जलवाया गया है ।  अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शाहबाद जो की कार्यवाहक हैं से भी अवगत कराकर निवेदन किया गया था।मगर वार्ड 16 मौहल्ला वेदान में कोई अलाव ऐसी सर्दी में नहीं जलवाया गया है। शराफत हुसैन ने जनहित में अनुरोध किया है  कि वार्ड 16 मौहल्ला वेदान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी सर्दी के मौसम अलाव जलवाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |