Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इटौंजा चैराहे माल रोड पर युवक से मारपीट,धमकी का आरोप


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित माधव लोधी पुत्र नवमी लाल लोधी निवासी ग्राम दुघरा थाना इटौंजा ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 17 दिसंबर 2025 को लगभग 7रू05 बजे वह इटौंजा चैराहा माल रोड स्थित वीरांगना आवंती बाई लोधी के गेट के नीचे मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गोकुल राजपूत पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी दुघरा अपनी गाड़ी से उतरकर अचानक पीड़ित से मारपीट की। माधव लोधी किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर आरोपी ने पीछा कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार हमले में उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपी गोकुल राजपूत ने धमकाते हुए कहा कि “तुम्हें जान से मार दूंगा, तुम्हें कोई नहीं बचा सकता।घटना के बाद पीड़ित ने इटौंजा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |