Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः घर में घुसकर लूटपाट का आरोप, परिवार को बनाया बंधक, ग्रामीणों ने पकड़ी एक संदिग्ध गाड़ी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र के गोहना खुर्द मजरा मुकुंदपुर में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित रंजीत कुमार पुत्र संतलाल संतू के अनुसार 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे वह अपने घर में परिवार सहित सो रहे थे, तभी दो चार पहिया वाहन आकर उनके घर के बाहर रुके। वहीं आरोप है कि वाहनों से उतरे लगभग 15 लोगों ने घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए बंधक बना लिया। शोर-शराबा सुनकर जब गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो एक वाहन कार लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरी गाड़ी को ग्रामीणों ने रोक पकड़ लिया। वहीं पकड़ी गई गाड़ी में अनिल कुमार पुत्र जगत प्रसाद, संजय निवासी बरगदी वार्ड नंबर-1 बीकेटी, रंजीत सहित तीन नामजद एवं 13 अज्ञात लोग कार सवार बताए जा रहे हैं। पीड़ित रंजीत के अनुसार घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई,पीड़ित का कहना है कि तीन आरोपी ज्ञात हैं,जबकि करीब 13 लोग अज्ञात हैं। जिनकी पहचान कर कठोर कार्रवाई की इटौंजा पुलिस से मांग की है। वहीं घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार ने इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव से मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |