शाहबाद: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल
December 23, 2025
शाहबाद। थाना क्षेत्र के भौंरकी जदीद गांव निवासी महेंद्रपाल सोमवार शाम में गांव के पास से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात बाइक सवार ने वृद्ध महेंद्रपाल को टक्कर मार दीं। हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनको परिजनों के द्वारा निजी वाहन से इलाज के लिए शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महेंद्रपाल का उपचार शुरू किया।
