Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई 123वीं जयंती


प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर किसान दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री थे, उन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री पद रहे, और अपना जीवन किसानों के अधिकारों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया, उन्हें भारत के ष्किसान नेताष् के रूप में जाना जाता है, और 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बढ़ती मंहगाई के कारण फसल उत्पादन की लागत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भाजपा किसानों को उनकी फसल की एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देना चाहती है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने जबर्दस्त आन्दोलन किया। इसमें सैकड़ो किसानों की जाने चली गई। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की एक बात नहीं सुनी। भाजपा सरकार का रवैया लगातार किसानों की मांगों के प्रति संवेदनशून्य रहा है। किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। खाद की अनुपलब्धता से फसलों की उत्पादकता घटती जा रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। किसानों की जामीनों की लूट  का धंधा भाजपा राज में खूब पनपा है। किसानों की जमीनों का मुआवजा बिना बाजार भाव दिए अधिग्रहण हो रहा है। यह उनके साथ अन्याय की पराकाष्ठा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, विधानसभा अध्यक्ष डा.रामबहादुर पटेल, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, अनिल मौर्या, अनिल यादव, सफात अहमद, योगेश यादव, इमरान सभासद, शराफत उल्ला, विकास यादव, समीम खान, मानवेन्द्र पटेल, अमीरूल हक, शिवबहादुर यादव, सुनील यादव, प्रवेश मौर्या, सचिन शर्मा,  राजेश यादव, प्रदीप यादव, अमन पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |