बाराबंकी। मारुति सुजुकी द्वारा आयोजित महा सरपंच महोत्सव का बदोसराय में भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जयदीप सिंह सिद्धू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर मारुति सुजुकी के सेल्स मैनेजर महेंद्र शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अमरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, टिकैत नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, जिला संगठन मंत्री रामशरण गुप्ता, जिला विधिक सलाहकार ऋषि कालरा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नूलाल चैरसिया, शहर महामंत्री मुकेश द्विवेदी, संरक्षक अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, शहर संगठन मंत्री शताक्षी शुक्ला, टिकैत नगर महामंत्री अखिलेश जैन, सुनील गुप्ता सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर जयदीप सिंह सिद्धू ने मारुति सुजुकी के सेल्स मैनेजर महेंद्र शुक्ला एवं उनकी पूरी टीम को महा सरपंच महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण नेतृत्व, व्यापार और समाज के बीच मजबूत सेतु बनता है। यह महोत्सव न केवल तकनीक और विकास का प्रतीक है, बल्कि सामूहिक सहभागिता और विश्वास का भी संदेश देता है।
वहीं मारुति सुजुकी सेल्स मैनेजर महेंद्र शुक्ला ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और व्यापार संगठन के सहयोग से ही ऐसे आयोजनों को सफलता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अपनापन और सामाजिक एकजुटता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिसने महा सरपंच महोत्सव को यादगार बना दिया।
