Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बलिया के कांग्रेस नेता ओम प्रकाश पांडे और बृजेश सिंह गाट प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिले! प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के प्रति चिंतन पर आश्वासन दिया


लखनऊ।  बलिया जनपद के समर्पित कांग्रेस के क्रांतिकारी नेता प्रदेश के उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस  ओम प्रकाश  पाण्डेय एवं पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस विधानसभा सिकंदरपुर  बृजेश सिंह गाट  ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  से मिलकर बलिया संगठन पर विस्तृत चर्चा किया और बलिया में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं कार्यक्रमों पर अपना विचार व्यक्त किया। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  ने कहा कि आप लोगों द्वारा पार्टी के लिए चिंतन स्वाभाविक है आप लोग बहुत पुराने कांग्रेसी हैं और हमेशा पार्टी को मजबूत करने का काम किया है । आप दोनों की बात में जो भी संगठन की मजबूती के लिए मजबूत तथ्य है उस पर जानकारी लेते हुए संगठन मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा और उक्त संदर्भ की जानकारी अपने माध्यम से भी लिया जाएगा नेता द्वय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बलिया से एक नये अध्याय की शुरुआत होगी बताए कि बलिया बगावती परम्परा वाली धरती है वहां का बागी तेवर को पूरा देश लोहा मानता है आजादी से पहले ही बलिया अपने आप को अंग्रेजों से स्वतंत्रता सेनानीयों के नेतृत्व में मुक्त कर लिया था।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के बाद बलिया के दोनों  कांग्रेसी नेताओं ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज प्रदेश अध्यक्ष जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई और मुलाकात बहुत अच्छी रही बलिया के संगठन पर चर्चा हुई । जिसमें पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों पर भी बात हुई और पार्टी को बलिया में जिला से लेकर बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करने पर रणनीति बताई गई। जिस पर हम लोग काम करके अपने जनपद में अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |