मिर्जापुर: खेत में ओझाई करने को लेकर एक शख्स ने दूसरी की चाकू मारकर हत्या कर के खुद की आत्महत्या किया
December 30, 2025
चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाहौरा गांव के पूर्वा नगरी में खेत में ओझाई करने को लेकर कंतलाल ने प्रेमलाल की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी हाथ की नस काटकर जान दे दी। एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना चुनार क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे को मारकर हत्या कर दी गई। स्वयं भी आत्महत्या कर लिया। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची कर जांच पड़ताल किया। प्रेमलाल व कंतलाल दोनों पड़ोसी थे। जो कई वर्षों से साथ में रहते थे। इनके बीच किसी बात को लेकर आपस में अनबन हुई। कंतलाल ने प्रेमलाल पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं भी आत्महत्या कर लिया। कंतलाल ने प्रेमलाल पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं भी आत्महत्या कर लिया। प्रेमलाल के परिजन की प्राप्त तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों मृतकों के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
