अमेठीः डीएम व एसपी ने की समीक्षा गोष्ठी
December 30, 2025
अमेठी! कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद के अधिकारीगण के साथ रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान योजना, एन कार्ड व सड़क सुरक्षा के संबन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गई । रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान योजना अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने हेतु व प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए । एन कार्ड से संबन्धित जनपद में नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने के हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए एवं एनडीपीएस से सम्बन्धित अभियोग में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी किये जाने के भी निर्देश दिए गए । यातायात अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का चालान किये जाने व सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जनपद में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां पर साइनेज बोर्ड तथा रबंल स्ट्रिप बनवाया जाने के संबंध में आवश्यक आदेश-निर्देश दिये । इस दौरान अपर जिलाधिकारी अमेठी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
