Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र तिवारी का निधन पत्रकारिता जगत को क्षति शोक की लहर


लखनऊ/ मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कहते हैं कि इंसान चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, होता वही है जो नियति को मंजूर होता है। मोहनलालगंज क्षेत्र के वरिष्ठ व तेजतर्रार पत्रकार राघवेन्द्र तिवारी का बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कस्बा मोहनलालगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र तिवारी बीते एक वर्ष से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज लखनऊ स्थित कल्याण कैंसर अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने पूरे साहस और हिम्मत के साथ बीमारी से संघर्ष किया, लेकिन अंततः वह जीवन की जंग हार गए। पत्रकारिता में अपने बेबाक, निडर और सटीक लेखन के लिए पहचाने जाने वाले राघवेन्द्रतिवारी ने हमेशा सच को निर्भीकता से सामने रखा। बुरे से बुरे हालात में भी दूसरों को हौसला देने वाले राघवेन्द्र तिवारी का इस तरह अचानक चले जाना हर किसी को झकझोर गया। उनके निधन की खबर पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि पत्रकारिता जगत का यह चमकता सूरज हमेशा के लिए अस्त हो गया। निधन की सूचना मिलते ही मोहनलालगंज एसडीएम पवन पटेल, एसीपी विकास कुमार पांडे, अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,पत्रकारों और क्षेत्रीय लोगों ने उनके निज निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत पत्रकार अपने पीछे पत्नी मांडवी तिवारी एवं एक मासूम पुत्र सार्थक को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार उन्नाव के शुक्लागंज स्थित गंगा घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया। वहीं निगोहां प्रेस क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी, अध्यक्ष विमल सिंह चैहान, महामंत्री प्रदीप द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह भंडारी, अखिलेश द्विवेदी, ललित दीक्षित, हिमांशु सिंह, शिवा मिश्रा, मोइन खान, सहित क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकारों ने राघवेन्द्र तिवारी के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |