Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सत्या खुशहाल जीवनदान स्वस्तिया फाउंडेशन द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


लखनऊ। राजधानी के बंथरा स्थित नवीन राजा इंटर कॉलेज में सत्या खुशहाल जीवनदान स्वस्तिया फाउंडेशन द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन बाजपेयी  उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनके विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विशेष बात यह रही कि फाउंडेशन द्वारा बाजार में लगभग 6000 से 7000 रुपये मूल्य की साइकिलें विद्यार्थियों को मात्र 2600 रुपये में उपलब्ध कराई गईं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सीधा लाभ मिला।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सत्या खुशहाल जीवनदान स्वस्तिया फाउंडेशन के जिला प्रभारी वासु त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के संस्थापक सूरज मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि सिद्धार्थ द्विवेदी एवं शशांक द्विवेदी ने कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया।अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |