Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: फालोअप! कार झोपड़ी में घुसी, मजदूर की मौत, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर एच में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी और कार की चपेट में सड़क किनारे आग ताप रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान एक घायल मजदूर की मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी ने गाड़ी नम्बर के आधार पर स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मूल रूप से विलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी राधेश्याम साहू पुत्र सत्यम साहू के रूप में हुई है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भर भेज दिया है। 

मृतक की पत्नी मनेश्वरी ने बताया कि बुधवार शाम उसकी झोपड़ी के बाहर उसके पति राधेश्याम, दिलीप, जयपाल उर्फ ढोकलू निवासी विलासपुर छत्तीसगढ़ बैठे धर्मेन्द्र की सब्जी के दुकान के सामने आग जला ताप रहे थे। उस दौरान अचानक से एक कार संख्या यूपी 32 एलजेड 6606 मोड़ से अनियंत्रित हो सीधे उसके पति राधेश्याम सहित अन्य मजदूरों जयपाल उर्फ दोकलू, दिलीप कुमार निर्वांकर को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके उसके पति सहित अन्य मजदूर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां उसके पति राधेश्याम की इलाज दौरान मौत हो गई। जिसके पश्चात उसने स्थानीय आशियाना थाने में गाडी नम्बर के आधार पर आरोपित कार चालक के खिलाफ लिखित शिकायत की है।आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान सुनील कश्यप पुत्र बब्लू निवासी सेक्टर एफ सरोजनी नगर के रूप में हुई है। गाड़ी को कस्टडी में ले लिया गया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |