बीसलपुर। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को बीसलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद आरिफ पुत्र शफी बख्श और शफी बख्श पुत्र अमीर बख्श, निवासी उगनपुर मरौरी शामिल हैं।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हशमत अली, हेड कांस्टेबल अनुराग और कांस्टेबल आयुष त्यागी शामिल रहे।यह मामला जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी राशिद अली पुत्र बंदे अली की तहरीर पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बीसलपुर थाना क्षेत्र के उगनपुर मरौरी निवासी आरिफ, निशार, अबरार, शफी बख्श, नजरीन, आसमां सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया और हत्या कर दी गई।
मामले में पुलिस ने धारा 118ध्25 के तहत मुकदमा संख्या 31,825 दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं, जबकि शेष की तलाश जारी है।
