बीसलपुर। बीसलपुरदृशाहजहांपुर मार्ग पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर दावत में जा रही थी। गुलेदा गोटिया चैराहे के पास सामने से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान मुन्नी देवी पत्नी हजारीलाल, निवासी मोहल्ला पटेल नगर, के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पति ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
