Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: भाजपा नेता राकेश कर्रा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी से की शिष्टाचार भेंट! संगठन मजबूती पर चर्चा


बाराबंकी । जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चैधरी से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राकेश कर्रा ने पंकज चैधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी और संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की।भेंट के दौरान बाराबंकी जिले में विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, स्थानीय मुद्दों और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। राकेश कर्रा ने प्रदेश अध्यक्ष को भगवान श्रीराम की एक सुंदर प्रतिमा भेंट की, जो अयोध्या की आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक मानी जाती है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी ने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने,जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के साथ जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।राकेश कर्रा ने आश्वासन दिया कि बाराबंकी के भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंकज चैधरी के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश में जनसेवा और विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।

पूरा कार्यक्रम सकारात्मक और उत्साही माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |