अमेठीः सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थगित
December 16, 2025
अमेठी। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं परियोजना निदेशक, डीआरडीए ऐश्वर्य यादव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आवेदकों द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदनों की जांच पूर्ण कर ली गई थी। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर 2025 को नवोदय विद्यालय परिसर, गौरीगंज में प्रस्तावित था। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की नवीन तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी आगामी आदेश जारी होने पर सूचित की जाएगी।
.jpg)