कन्नौजः मजलिस के कार्यकर्ता सम्मेलन को नहीं मिल सका परमिशन
December 18, 2025
कन्नौज। बीते बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर पंचायत समधन व ग्राम कुसुमखोर विधानसभा कन्नौज मे होना तय हुआ था जिसको लेकर मजलिस कन्नौज एक पहले प्रोग्राम के तहत 8.12.2025 को परमिशन लेने के लिए प्रशासन के दरवाजे जाती रही लेकिन हाई अलर्ट सुरक्षा का हवाला देते हुए वह परमिशन नहीं हो पाया जिसपर दोबारा प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का प्रोग्राम 17ध्12ध्2025 को मजलिस संगठन ने लिया उसके उपरांत कन्नौज प्रशासन के लगातार वार्तालाप के उपरांत भी परमिशन नहीं मिल पाया जिस बिना पर हमारे सेंट्रल प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी साहब की अध्यक्षता मे कन्नौज संगठन के कार्यकर्ता डीएम कन्नौज कार्यालय पहुंचकर डीएम साहब की मध्यस्थता के बाद उन्होंने समधन नगर पंचायत के प्रोग्राम का परमिशन दे दिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मजलिस के जिलाध्यक्ष इशरत खान ने बताया कि जब परमिशन नहीं मिल पाया तो प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जो मुख्य अतिथि थे वह जिले में नहीं आए और वापस चले गए उसके उपरांत विशिष्ट अतिथि सेंट्रल प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी की अध्यक्षता मे समधन नगर पंचायत मे सफल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूथ जिलाध्यक्ष अकबर खान प्रमुख महासचिव हाशिम सिद्दीकी अब्दुल अलीम महासचिव जगजीवनराम जीशान सिद्दीकी कासिम खान अखलाक खान लालम आरिफ मंसूरी नौशाद जग्गा सऊद खान जीशान अंसारी गुलफाम जीशान तौसीफ वासिफ हाजी फैय्याज नूर आलम हाफिज फिरोज शोएब खान वसीम खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
