कन्नौजः मानीमऊ पीएचसी पर एंबुलेंस पायलटों का नियमित प्रशिक्षण शुरू
December 18, 2025
कन्नौज। गुरुवार जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानीमऊ पर एंबुलेंस सेवा 108 और 102 मे तैनात पायलटों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एंबुलेंस पायलटों को आपातकालीन परिस्थितियों मे सुरक्षित त्वरित और जिम्मेदार सेवा के लिए और अधिक सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे एंबुलेंस संचालन आपातकालीन रिस्पॉन्स सड़क सुरक्षा नियमों मरीजों की सुरक्षित ढुलाई तथा वास्तविक परिस्थितियों मे व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक 6 माह मे नियमित रूप से आयोजित किए जाता है ताकि एंबुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता मे निरंतर सुधार किया जा सके। इस प्रशिक्षण को विकास बाथम आलोक चैहान एवं इजलाल मेहदी जैदी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पायलटों को अनुशासन टीमवर्क और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पायलटों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अपने कार्य मे आत्मविश्वास मिलता है। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल और जिला प्रभारी रूपेश तिवारी मौजूद रहे।
