Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पुलिस ने मड़ियांव में ऑटो गैंग के चार बदमाश किये गिरफ्तार! सवारी को बैठाकर करते थे लूट, ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कराने पर पुलिस ने दबोचा


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के मड़ियांव पुलिस ने ऑटो सवार लुटेरों के गैंग का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में सफेद नीले ऑटो चलाकर सवारी बैठाते थे, फिर मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रकम उड़ा देते थे।पुलिस के मुताबिक 3 दिसंबर को आईआईएम तिराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रांजैक्शन में इस्तेमाल यूपीआई आईडी के सुराग मिलें, पता चला कि भेजे गए रुपए मड़ियांव स्थित बेरी होटल के पास जन सेवा केंद्र चलाने वाले अमित कुमार के पेटीएम बिजनेस अकाउंट में गई है और मड़ियांव पुलिस अमित तक पहुंची, अमित ने पूछताछ में बताया कि पैसा पड़ोसी हिमांशु के कहने पर ट्रांसफर कराया था, जिसे वह अगले दिन कैश में ले गया था। वहीं हिमांशु का नंबर मिलते ही पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। बताए स्थान के पास सड़क किनारे खड़े ऑटो यूपी 32 क्यू टी 6758 को चेक किया। उसमें बैठे 4 युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनकी पहचान घुंघटेर बाराबंकी निवासी 22 वर्षीय हिमांशु (मजदूरी), कमलापुर सीतापुर निवासी 20 वर्षीय सुमित शर्मा (रिक्शा चालक), घुंघटेर बाराबंकी निवासी 22 वर्षीय बीरू मजदूरी और सकरन सीतापुर निवासी 19 वर्षीय इमरान (ई-रिक्शा चालक) के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 14,400 नगद, घटना में इस्तेमाल ऑटो और एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 2 दिन पहले चन्द्राढाल से एक व्यक्ति को ऑटो में बैठाया था। उसके मोबाइल से 25,000 जन सेवा केंद्र में और 3,000 रुपए हिमांशु के फोन में ट्रांसफर कराए थे। उनकी जेब से 2,000 रुपए भी लूट लिए थे। बरामद रुपए इसी घटना से संबंधित है। वहीं एडीसीपी नॉर्थ गोपीनाथ सोनी ने बताया 2 दिसंबर को योगेन्द्र निवासी सिधौली सीतापुर ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ऑटो सवार 4 बदमाशों ने मारपीट कर धमकाया। जेब से 2000 नगद लूट लिया। इसके बाद उसके मोबाइल के जरिए 28,000 रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामले में मड़ियांव थाने में केस दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |