बैरिया/बलिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी द्वारा अपने सर्किल के सभी थानों की पुलिस के साथ बैरिया कस्बा व आस-पास के गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में दोकटी, हल्दी, रेवती एवं बैरिया के थानाध्यक्ष व समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में तहसील मोड़ बैरिया से फ्लैग मार्च बैरिया कस्बा, रानीगंज बाजार, सुरेमनपुर , सोनबरसा मोड़ देवराज ब्रह्म मोड़, धर्म टॉकीज होते हुए फ्लैग मार्च पूरे कस्बे में भ्रमण किया। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया की नववर्ष व आगामी त्योहारों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने अवांछनीय तत्वों को चेतावनी देने व लोगों को यह बताने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। लोगों को यह एहसास हो की पुलिस उनकी सुरक्षा व कानून व्यवस्था के प्रति सजग है।उन्होंने गंगा स्नान वाले दिन घाटों पर प्राप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के अलावा 31 दिसंबर की रात व एक जनवरी को किसी भी आयोजन में अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया।अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसे नाप दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने यह भी बताया की बैरिया में संचालित बस पड़ाव हटाए जाएंगे। क्योंकि इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।यह बस पड़ाव देवराज ब्राह्म मोड़ पर स्थानांतरित होंगे।इसके लिए जगह चिन्हित की कर लिया गया है। वहीं से बलिया, छपरा, कानपुर देश प्रदेश के अन्य भागों में बसों का परिचालन होगा।
क्षेत्र में शांति कायम रखने व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने अपने सर्किल के थाना प्रभारियों की बैठक शनिवार को की। और बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। क्षेत्राधिकारी ने निरोधात्मक कार्रवाइयों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित करने तथा उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को निर्देशित किया। आइजीआरएस के मामलों को तत्काल निस्तारण करने, मिशन शक्ति व मिशन शक्ति फेज 5 के तहत चलाए जा रहे कारवाइयों को अपने थाना क्षेत्र में व्यापक रूप से लागू करने के साथ ही महिलाओं तथा युवतियों को घरेलू अपराध व महिला अपराध सहित अन्य के विषय में जानकारी देने और उसपर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है। क्षेत्राधिकारी ने सीसीटीएनएस दुर्घटनाओं के मामले साइबर अपराधों को रोकने,नववर्ष के अवसर पर त्योहारों को देखते हुए गंगा व सरजू नदी के स्नान घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उक्त बैठक में प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह, थाना अध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल, थाना अध्यक्ष रेवती राजेश बहादुर सिंह, थाना अध्यक्ष हल्दी आदि मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारियों को चेताया की किसी भी मामले पर हिलहवालीन हो। शांतिप्रिय लोगों का सहयोग हो।अवांछनीय तत्वों पर सख्ती किया जाए। अगर कहीं कोई दिक्कत हो तो मैं सहयोग के लिए तैयार हूं।
.jpg)