Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना ष्जी राम जीष् की चैपाल लगाकर दी जानकारी


बलिया/बैरिया। जनपद बलिया के मुरली छपरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इंब्राहिमाबाद नौबरार में विकसित भारत ष्जी राम जीष् योजना के तहत ग्राम चैपाल एवं जनजागरूकता बैठक का आयोजन 26 दिसंबर को किया गया। बैठक में ग्रामीणों को योजना के नए कानून के अंतर्गत कन्वर्जन एवं पारित प्रावधानों की जानकारी दी गई। चैपाल के दौरान योजना में शामिल नई व्यवस्थाओं, मिलने वाले लाभों तथा शासन एवं जिला स्तर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब मनरेगा के तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के मजदूरों एवं जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी क्रम में खवासपुर ग्राम पंचायत में भी ग्राम चैपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों और लाभों से अवगत कराया गया। इसके अलावा मुरली छपरा ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों में भी ग्राम चैपालों के माध्यम से विकसित भारत जी राम जी योजना पर विस्तार से चर्चा की गई और लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम सचिव नागेंद्र यादव, ग्राम प्रधान रामनरेश चैधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |