Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ आयोजित! भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि -ष्टि व विचार है - पूर्व कुलपति गिरीशचंद्र त्रिपाठी


प्रतापगढ़। जनपद के विकासखण्ड मंगरौरा व कोहड़ौर क्षेत्र अंतर्गत मकूनपुर अंचल के सूर्यगढ़ जगन्नाथ ग्रामसभा में प्राथमिक विद्यालय के बगल में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। उक्त हिंदू सम्मेलन के दौरान प्रथम वक्ता के रूप में मौजूद सच्चा बाबा आश्रम के महंथ मनोज ष्ब्रह्मचारी जी ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर देते हुए हिन्दू कहा कि हर हिंदू को मस्तक पर तिलक और सिर पर शिखा व कंधे पर जनेउ जरूर धारण करना चाहिए। कार्यक्रम में द्वितीय वक्ता के रूप में पीबीपीजी के पूर्व प्राचार्य डॉ. वृजभानु सिंह जी ने हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य को बताया और सभी हिंदुओं से संगठित रहने की अपील की। उक्त सम्मेलन के मुख्य व तृतीय वक्ता के रूप में मौजूद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी जी ने कई महान विभूतियों का जिक्र किया और कई दृष्टांत प्रस्तुत करते हुए हिन्दू सम्मेलन व आरएसएस के संस्थापक के विषय में बताया। पूर्व कुलपति ने कहा कि भारत केवल देश नहीं, बल्कि दृष्टि व विचार है,इसे समझने की जरूरत है। बताते चलें कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजली सिंह महामंडलेश्वर वैष्णव किन्नर अखाड़ा ने भी हिंदू धर्म के सभी बिरादरियों से एक जुट होने की अपील करते हुए बंगाल में हिंदुओं के ऊपर हो रही बर्बरता का जिक्र किया और अपने एक स्लोगन में कहा कि ष् जात पातष् की करो विदाई, आपस में सब हिंदू हों, भाई-भाई। अंजली ने अपने बातों व विचारों को बड़ी ही बेबाकी से रखा , जिसको उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।विदित हो कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद सियाराम उमरवैश्य ने भी सभी हिंदुओं को एकजुटता का संदेश दिया। उक्त विराट हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता सौहार्द एवं एक मजबूत राष्ट्र निर्माण पर जोर देना था।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर व पुष्प माला चढ़ा कर किया गया। उक्त कार्यक्रम के बीच -बीच में कामायनी स्कूल कोहड़ौर और जीपीएस स्कूल गोंडें के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीशचंद्र त्रिपाठी व आरएसएस के जिला प्रचारक ओमप्रकाश जी ने जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करना, सांस्कृतिक मूल्यों और विरासत का संरक्षण करना, युवा पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम और संस्कार की भावना जगाना तथा सामाजिक समरसता व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही इस सम्मेलन का लक्ष्य व उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन कार्तिकेय द्विवेदी ने किया। उक्त सम्मेलन के दौरान पूरा प्रांगण खचाखच भरा था। विदित हो कि हिंदू सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण शुक्ल ष्बब्बूष्, भाजपा के जिलामंत्री अनुराग मिश्र,भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ल, भाजपा कोहड़ौर मंडल के पूर्व महामंत्री रामकृष्ण तिवारी एडवोकेट, भाजपा नेता विजय तिवारी नीटू,कोहड़ौर चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी, सभासद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश पाठक, गोविंद तिवारी ग्रामप्रधान सूर्यगढ़, हिमांशु बाबा, भाजपा कोहड़ौर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लवलेन्द्र मिश्रा, भारत मिश्र,द्वारिका प्रसाद दूबे ष्धीरष्जी,अरविंद तिवारी, मनोज मिश्रा, दुर्गेश मिश्र, विद्या शंकर दूबे,रजनीश तिवारी,कार्तिकेय मिश्र,शशांक तिवारी,कमलेश पांडेय, नीरज दुबे,पृथ्वीपाल दुबे, राजीव दुबे,विनोद मिश्र समेत तमाम सम्भ्रांत हिन्दू बंधु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |