Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः बाल विवाह मुक्त भारत के १०० दिवसीयष् विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


कन्नौज। मुख्यमंत्री जी के मनशा अनुसार एवं महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम मे एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व मे हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम द्वारा ष् गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मकरंद नगर कन्नौज बाल विवाह मुक्त भारत के १०० दिवसीयष् विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें  बच्चों को बाल विवाह से होने वाले समस्याओ के बारे मे बताया गया बाल विवाह एक गैर कानूनी कार्य है इसी कारण सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का प्रावधान किया है जिसमें बाल विवाह करने एवं कराने वाले सभी लोगों के लिए सजा का प्रावधान किया गया है। संविधान द्वारा बताया गया है कि विवाह की आयु लड़की की आयु 18 वर्ष एवं लड़के का 21 वर्ष होना चाहिए। बालिकाओं को बताया गया कि अगर आपके आस पास लड़के या लड़की का बाल विवाह हो रहा तो आप 1098 ,1090 ,181 पर कॉल करके जरूर सूचित करें आपका परिचय गोपनीय रखा जाएगा परंतु सूचना सही होनी चाहिए साथ ही साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को निबंध वाद विवाद चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई तथा स्वावलंबन कैंप का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम मे डीएमसी श्रीमती प्रतिमा एवं जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती शालिनी सक्सेना जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अनुपम चाइल्ड हेल्पलाइन से केस वर्कर श्रीमती रूबी अग्निहोत्री एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या शर्मा सहायक अध्यापिका प्रेमलता प्रवक्ता रेखा देवी तथा विद्यालय की समस्त बालक एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |