कन्नौजः आईटी सेल जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
December 15, 2025
कन्नौज। भाजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलकर सोमवार को एक प्रार्थनापत्र सौंपा जिसमे जिलाध्यक्ष पाण्डेय द्वारा दर्शाया गया है कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की पिछले दिनो जयपुर रैली के दौरान जयपुर कांग्रेस की महिला कमेटी की अध्यक्ष मंजू लता मीना और उनके समर्थकों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के लिए आपत्तिजनक नारेबाजी की गई है। जिसमे जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उनके समर्थकों की इस नारेबाजी से प्रधानमंत्री की हत्या की आशंका भी जताई है। जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज से राहुल गांधी समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान आईटी सेल टीम कन्नौज से सौरभ कुशवाह अंबुज पाण्डेय ब्रह्मानंद गौतम गौतम कश्यप सनी दुबे दीपक चैहान हर्षित कटियार राघव तिवारी विभु त्रिपाठी विवेक ठाकुर मौजूद रहे।
