कन्नौज। गुरुवार को बी डी टी इंटर कॉलेज जलालाबाद मे मिशन शक्ति 5.0 एवं 100 दिन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हब फॉर एंपावरमेंट एंड वूमेन से डीएमसी प्रतिमा जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम व शालिनी सक्सेना द्वारा कार्यक्रम मे बाल विवाह की सामाजिक व कानूनी जटिलताओं पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि किसी भी बच्चे का चाहे वह लडका हो या लडकी कम उम्र मे विवाह नही होना चाहिए। विवाह की कानूनी उम्र लड़कों की 21 वर्ष और लड़कियों की 18 वर्ष है । बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है।इसलिए ऐसे मामलों की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की तथा समय से पूर्व विवाह उनकी शिक्षा स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है। इसी क्रम मे बालकध्बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया तथा बताया कि कैसे आप बाल विवाह का विरोध कर के स्वयं एवं अपने आप पास जान पहचान के लोगों को सामाजिक मानसिक एवं शारीरिक बुराई से अपने गांव समाज को आगे बढ़ाने मे सहयोग कर सकती हैं इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न हेल्प लाइन नंबर्स 1098,181,112,1076,1090,1930 आदि की जानकारी दी तत्पश्चात बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपक्ष भी दिलाई गयी।
उक्त कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद अध्यापक राहुल त्रिपाठी रूबी शुक्ला प्रीति सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
