शाहाबाद। बुधवार को तहसील सभागार में 33 वर्ष सेवा पूर्ण करने के पश्चात अमीन संघ के अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति पर अमीन संघ ने ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया।
बुधवार को तहसील सभागार शाहबाद में अमीन संघ के अध्यक्ष राजू शर्मा का 33 वर्ष राजकीय सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए इस अवसर पर उनके साथियों के द्वारा उन्हें शॉल व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर साथियों द्वारा सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपजिलाधिकारी शाहबाद आशुतोष कुमार रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार, नायब तहसीलदार शाहबाद हरीश कुमार जोशी भी उनके साथ शामिल हुए। सर्वप्रथम राजू शर्मा को उपजिलाधिकारी शाहबाद आशुतोष कुमार ने शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया, उसके बाद तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार व नायब तहसीलदार हरीश कुमार जोशी ने भी शाल व माला पहनाकर अमीन संघ के अध्यक्ष सेवानिवृत हुए राजू शर्मा का स्वागत किया। राजू शर्मा सेफनी तहसील शाहबाद जिला रामपुर के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि वह राजकीय सेवा में अमीन के पद पर 33 वर्ष तक कार्यरत रहे। जिसमें 28 वर्ष शाहबाद खास में कार्यरत रहे। इस दौरान उप जिलाधिकारी शाहबाद आशुतोष कुमार व तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार, नायब तहसीलदार हरीश कुमार जोशी ने अपने सम्बोधन में राजू शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभागार में मौजूद सभी को सूक्ष्म जलपान कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुहैल खान ने किया। इस मौके पर अमीन तेहसीनुरहमान, सरफराज हुसैन, रमेश चन्द्र, मान सिंह, इकरार अहमद, उपेंद्र सिंह, शाहीन खान, उमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
