शाहबाद: नव वर्ष के शुभ आगमन पर डीएम और एसपी द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह! शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी हुए सम्मानित
December 31, 2025
शाहबाद। पुराना वर्ष सकुशल बीतने और नव वर्ष के शुभागमन पर जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्या सागर मिश्रा द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस बीच जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा पत्रकारों द्वारा पिछले वर्ष प्रकाशित की गई खबरों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार अधिकारियों के लिए एक आईने का कार्य करते हैं जिसके आधार पर अधिकारी समाज में फैली हुई कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने का प्रयास और दोषियों पर कार्रवाई भी करते हैं। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपद के समस्त पत्रकारों को बुलाकर सम्मानित किया गया। शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब वेग (पंजाब केसरी), महा सचिव सिफत मियां (ब्यूरो विधान केसरी) कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर (त. प्रभारी विधान केसरी) कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली (त. प्रभारी अमर भारती) तकरीर अहमद (त.प्रभारी लक्ष्य द टारगेट) आदि पत्रकार भी इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा द्वारा सम्मानित हुए । जिलाधिकारी ने समस्त पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर, पेन और पेन ड्राइव देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी पत्रकारों के लिए सूक्ष्म जल पान की व्यवस्था भी अधिकारियों द्वारा कराई गई।
