Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कमेंट का विरोध करना ई -रिक्शा चालक को पड़ा भारी, पीट पीट कर तोड़ा हांथ


अमेठी। जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर छोटा गांव निवासी ई रिक्शा चालक मुकेश शर्मा को बुकिंग के बहाने बुलाकर दो अज्ञात लोगों ने जमकर पीटा घायल ई रिक्शा चालक मुकेश शर्मा के अनुसार मामला बीते दिनों 9 दिसम्बर का है बुकिंग के लिए ई रिक्शा चालक मुकेश शर्मा के फोन पर एक कॉल आता है और बताए हुए स्थान ई रिक्शा चालक मुकेश पहुंचते हैं और पहुंचते ही दो अज्ञात युवक ई रिक्शा चालक मुकेश पर जानलेवा हमला कर देते हैं और मारते हुए कहते है लड़की बचाओगे और हल्ला गुहार सुनकर स्थानीय लोगों को आते देख दोनों युवक फरार हो गए ई रिक्शा चालक मुकेश को गम्भीर चोटे आई है एक हाथ टूट गया है जिसका सुल्तानपुर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और घायल ई रिक्शा चालक का कहना है एक माह पहले मेरे ई रिक्शा पर एक लड़की बैठी थी यही दो युवक गंदा कमेंट किए और मैं दोनो युवकों को समझाया था जिसके कारण मुझे मारा गया है पीपरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के तहरीर के अनुसार अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन अपराधी अभी पहुंच से दूर है ऐसा भी नहीं है कि कोई सुराग नहीं है मारने वाले युवक का मोबाइल नम्बर है उसके बावजूद पीपरपुर पुलिस अभी तक न मोबाइल नंबर का डिटेल नहीं निकलवा पाई की सिम किसके नाम है घायल ई रिक्शा चालक गरीब परिवार से है इसी का उठाया जा रहा है वहीं मामले में पीपरपुर थाना का कहना है नम्बर भेजे हैं डिटेल निकलवाने के लिए अभी आया नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |