Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन


अमेठी। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त रूप प्रदान करते हुए सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट एवं अमेठी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आज यानी 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे से मिनी स्टेडियम, घोरहा, भादर में आयोजित होगा। इस जनकल्याणकारी शिविर की आयोजक एवं मुख्य अतिथि रानी शाम्भवी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राजकुमार अनंत विक्रम सिंह हैं। दोनों के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से आयोजित यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल मानी जा रही है। शिविर में अमेठी आई हॉस्पिटल से आए अनुभवी एवं विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा नागरिकों की आँखों की निःशुल्क एवं आधुनिक उपकरणों से जाँच की जाएगी। साथ ही आँखों से संबंधित विभिन्न रोगोंकृजैसे मोतियाबिंद, दृष्टि दोष, आँखों में जलन, धुंधलापन एवं अन्य नेत्र समस्याओंकृपर विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर रानी शाम्भवी सिंह ने कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना हमारा संकल्प है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।” वहीं राजकुमार अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि “जनसेवा हमारे जीवन का उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |