Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन


पीलीभीत। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल  में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय  अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के शुभ अवसर पर विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक  निशांत गोस्वामी  ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी एक सच्चे, ईमानदार और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा।कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों के लिए ‘शब्द ढूंढो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे छात्रों ने अपनी शब्द-शक्ति और रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।वहीं कक्षा छह से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के मध्य कक्षावार विद्यालय गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह गान हिंदी एवं संस्कृत भाषा में विद्यार्थियों द्वारा स्वयं रचित थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के हिंदी भाषा ज्ञान एवं शब्द भंडार का विकास करना रहा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जाना कि वे एक सरल, विनम्र भाषा शैली वाले महान नेता थे, जो बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने। साथ ही उन्होंने यह भी सीखा कि अटल जी एक उत्कृष्ट कवि थे, जिनकी कविताओं में देशभक्ति, शांति और मानवता का संदेश समाहित है। विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |