Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः गुलामी मानसिकता का प्रतीक है अंग्रेजी कैलेंडर-ओमप्रकाश विभाग प्रचारक


प्रतापगढ़। हमारे देश में पहली जनवरी को मनाये जाने वाले यूरोपीय नववर्ष का उत्सव पाश्चात्य संस्कृति में रचे बसे काले अंग्रेजों को कुछ अधिक ही तेजी से लुभाता जा रहा है। चिंतनीय तथ्य यह है कि इस विदेशी नववर्ष में सहज उत्सवधर्मिता के स्थान पर फूहड़ अपसंस्कृति और नग्नता का प्रदर्शन तथा बाजारवाद का शोर अधिक दिखायी देता है। उक्त विचार सकल हिन्दू समाज समिति द्वारा बांसी शिवगढ़ में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली सांस्कृतिक इतिहास से अनजान पाश्चात्य संस्कृति की घोर भोगवादी जीवन शैली का अन्धानुकरण करने वाले भारतीयों की एक बड़ी जमात इस यूरोपीय नववर्ष के जश्न के नाम पर जिस तरह अर्द्धरात्रि को शराब-कबाब के नशे में झूमकर फूहड़ नृत्य संगीत के साथ हुड़दंग-हंगामा करती है। रात को मदहोश होकर गाड़ी चलाकर दुर्घटनाएं करती है, नैतिक जीवन मूल्यों का पतन करने वाली यह प्रवृत्ति भारतीय संस्कृति के लिए निश्चित रूप से घातक है। हमें इस गुलामी के मानसिकता के प्रतीक अंग्रेजी कलैंडर से मुक्त होने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में महंत देवरहा उर्फ जंगल बाबा व विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा संत पारो पावर्ती,अति विशिष्ट अतिथि शिवम प्रपन्नाचार्य एवं वीरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द लाल श्रीवास्तव ने किया। सम्मेलन में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके दीप प्रवज्जलन करके शुभारम्भ किया गया। आयोजित हिन्दू सम्मेलन में जहां कवियों ने हिंदुत्व आधारित अपनी रचनाओं से भाव जाग्रत किया वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन गायन,हनुमान चालीसा पाठ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर अति विशिष्ट के रूप में मौजूद शिवम् प्रपन्नाचार्य ने कहा कि अनेकता में एकता ही भारत और हिंदुत्व की पहचान हैं। सनातन ही सबसे श्रेष्ठ है। जागो हिंदू जागो ऐसा कहने की आवश्यकता न रहे हिंदुओं को ऐसा भाव बनाना होगा।अंत में कार्यक्रम में आयें ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम का संचालक तरुण शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, खंड कार्यवाह नीरज,सह खंड कार्यवाह चंद्रभूषण,खंड संघचालक क्षमाशंकर, जिला ग्राम विकास प्रमुखविनोद दुबे,आशीष शुक्ला,रवि ,आशीष मिश्रा, ध्रुव शर्मा,अवनीश श्रीवास्तव, विहिप के विजय सोलंकी,अजय सिंह,अनुज,शशिकांत शुक्ल, लल्ला तिवारी,रवि यादव,राजू गुप्ता,शिव सागर,राम शिरोमणि शुक्ला,राजीव शुक्ल,अवनीश पांडेय, मनीष, मनोज, शिव सागर शुक्ल,शिव जी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |